ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

IPS साइबर क्राइम से जुड़े मामले में बढ़ सकती है DGP की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केस

PATNA: गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। अब इस मामले में बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल के ऊपर गाज गिरती हुई दिख रही है। पटना हाईकोर्ट के एक एडवोकेट

IPS साइबर क्राइम से जुड़े मामले में बढ़ सकती है DGP की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केस
First Bihar
2 मिनट

PATNA: गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। अब इस मामले में बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल के ऊपर गाज गिरती हुई दिख रही है। पटना हाईकोर्ट के एक एडवोकेट अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में चीफ जस्टिस और न्यायपालिका की छवि धूमिल करने की बात कही है और सर्वोच्च न्यायालय से सीबीआई जांच की मांग कर दी है। एडवोकेट ने कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई जांच एजेंसी बिहार के डीजीपी के अंदर ही आता है। इसको लेकर उन्हें जांच में संदेह है। 




क्रिमिनल के फोन कॉल पर भ्रष्ट आईपीएस की मदद करने पर डीजीपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट मणि भूषण प्रताप सिंह ने डीजीपी के कामकाज पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने लेटर पिटीशन देकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 




एडवोकेट मणि भूषण प्रताप सेंगर ने डीजीपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस पद पर बैठे किसी व्यक्ति तक अपराधी कैसे पहुंच सकता है ? अगर किसी भ्रष्ट अफसर को मदद पहुंचाने का मामला था तो डीजीपी ने इस पर काम को आसानी से क्यों कर दिया? गौरतलब है कि गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार के दोस्त अभिषेक अग्रवाल ने पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बन कर बिहार के डीजीपी को निर्देश दिया था कि आईपीएस अमित कुमार के पक्ष में प्रशासनिक आदेश जारी करें।

टैग्स