ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर धनरुआ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में कार्यक्रम, नर्सिंग छात्राओं ने लिया जागरूकता फैलाने का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर धनरुआ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और मातृ स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया

बिहार न्यूज
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर धनरुआ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति लोगों को जागरूक करना था। 


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें महिला स्वास्थ्य के महत्व एवं स्वस्थ समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नर्सिंग संकाय एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर भाषण, प्रस्तुति एव जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।


कार्यक्रम में सस्थान की प्राचार्या Madhu Kumari Bhagat ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं समाज की आधारशिला होती है तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम, मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिला स्वास्थ्य जागरूकता को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया l