ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इंटर की परीक्षा आज से.. पहले दिन फिजिक्स, हिस्ट्री और राष्ट्रभाषा हिन्दी का पेपर

PATNA : बिहार इंटर की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से ली जाने वाली 12वीं की परीक्षा में लगभग 12 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के पहले दि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार इंटर की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से ली जाने वाली 12वीं की परीक्षा में लगभग 12 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के पहले दिन आज फिजिक्स, हिस्ट्री और राष्ट्रभाषा हिंदी के पेपर हैं। परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।


बिहार बोर्ड में इंटर एग्जाम के लिए पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है पहली बार इंटर की परीक्षा में 60 फ़ीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्न रखे गए हैं और परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट पर जवाब देना होगा परीक्षा को लेकर बोर्ड में जो गाइडलाइन जारी किए हैं उसके मुताबिक परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले ही प्रवेश करना होगा किसी भी परीक्षार्थी को लेट होने पर एग्जामिनेशन सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी साथी साथ जूता मोजा पहन कर भी परीक्षा केंद्र में आना वर्जित किया गया है इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल पहले की तरह ही बंद रहेगा।


राजधानी पटना के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है ज्यादातर परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे हैं पटना जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 71283 परीक्षार्थी शामिल होंगे

टैग्स