ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला : भारत के लिए बॉर्डर खोलने का आदेश, यात्रा पर जाना है तो जान लीजिए नियम

BAGAHA : लंबे अरसे से बंद भारत नेपाल बॉर्डर को खोलने का आदेश नेपाल सरकार ने जारी कर दिया है। नेपाल सरकार ने भारत से जाने वाले लोगों के लिए बाजाप्ता पूरी गाइडलाइन जारी की है। इस गाइ

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला : भारत के लिए बॉर्डर खोलने का आदेश, यात्रा पर जाना है तो जान लीजिए नियम
Editor
2 मिनट

BAGAHA : लंबे अरसे से बंद भारत नेपाल बॉर्डर को खोलने का आदेश नेपाल सरकार ने जारी कर दिया है। नेपाल सरकार ने भारत से जाने वाले लोगों के लिए बाजाप्ता पूरी गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग नेपाल की यात्रा कर पाएंगे। नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक भारत नेपाल बॉर्डर को खोल दिया गया है। नेपाली गृह मंत्रालय ने सभी विभागों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। नेपाली सरकार के फैसले के मुताबिक को भी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए लोग नेपाल की यात्रा कर सकते हैं हालांकि इस दौरान नियमों को काफी सख्त रखा गया है।


नेपाल दौरे पर जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा से पहले एक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होगा। अगर किसी यात्री में कोई लक्षण पाए जाते हैं तो कोविड-19 जांच के बाद ही उसे नेपाल में प्रवेश मिल पाएगा। आपको बता दें कि नेपाल की सरकार में बॉर्डर खोलने को लेकर मंगलवार को ही फैसला कर लिया था लेकिन इसको लेकर आदेश अब जारी कर दिया गया है। 


नेपाल यात्रा को लेकर वहां की सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं उसके मुताबिक अब यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद यात्री को नेपाल में प्रवेश के 72 घंटे के अंदर कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ वेबसाइट www.ccmc.gov.np पर लॉग इन कर फॉर्म भरना जरूरी होगा। भारतीय यात्री ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी बॉर्डर पर प्रवेश करते वक्त जमा करेंगे। नेपाल बॉर्डर पर उन्हीं लोगों को एंट्री की इजाजत होगी जिनकी कोरोना जांच नेगेटिव हो। अगर इमीग्रेशन पॉइंट पर टेस्ट नहीं किया जा सकता है तो इस तरह का टेस्ट उस होटल में टेस्ट करना होगा जहां आप यात्रा के दौरान नेपाल में ठहरे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता