ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

70 हजार से अधिक इन परिवारों के अकाउंट में 2-2 हजार भेजेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार कभी शराब के कारोबार से जुड़ कर परिवार का जीविकोपार्जन करने वाले 70 हजार परिवारों को लॉकडाउन के दौरान अकाउंट में 2-2 हजार की राशि भेजेगी. इसकी जानकारी ग्रामीण विकास मंत्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट


 बिहार सरकार कभी शराब के कारोबार से जुड़ कर परिवार का जीविकोपार्जन करने वाले 70 हजार परिवारों को लॉकडाउन के दौरान अकाउंट में 2-2 हजार की राशि भेजेगी. इसकी जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी है. 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व में देशी शराब, ताड़ी व्यवसाय आदि से जुड़ कर जीविकोपार्जन करने वाले 70 हजार परिवार को चिन्हित कर  बिहार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लॉकडाउन की स्थिति में उन्हें मदद पहुंचायी जायेगी. 

उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में चिह्नित इन परिवारों के रोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए सहायता कोष के तहत 39 हजार 240 परिवारों को राशि हस्तांतरित की जा चुकी है. वे अपना व्यवसाय  कर आजीविका चला रहे हैं.  लेकिन लॉकडाउन की स्थिति में उनकी भी आजीविका पर असर पड़ा है. जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने चिह्नित गरीब परिवारों को 2 हजार की राशि देने का निर्णय लिया है. अब तक 25 हजार से अधिक परिवारों को सहायता राशि दी भी जा चुकी है. बाकि बचे परिवारों को भी जल्द ही राशि आवंटित कर दी जाएगी.