ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ओमिक्रोन की दस्तक से दहशत : इन पांच देशों से बिहार आने वाले 10 दिन रहेंगे होम आइसोलेशन

PATNA : पटना में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. प्रादेश में तेजी से कोरोना के मरीज भी मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री

ओमिक्रोन की दस्तक से दहशत : इन पांच देशों से बिहार आने वाले 10 दिन रहेंगे होम आइसोलेशन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. प्रादेश में तेजी से कोरोना के मरीज भी मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसको लेकर कल समीक्षा बैठक की है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ साथ जिला अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में भी पूरी तैयारी रखी जाए. 


पटना के किदवईपुरी का एक युवक ओमिक्रोन से पीड़ित पाया गया है. वह विदेश से लौटे भाई को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था, जो संक्रमित पाया गया था. बाद में कांटैक्ट ट्रेसिंग में उसकी पहचान की गयी व जांच में वह पॉजिटिव पाया गया. उसकी जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट गुरुवार की ओमिक्रोन पॉजिटिव पायी गयी.


पटना ओमिक्रोन की एंट्री के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पटना में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सिविल सर्जन की देखरेख में शुक्रवार को अलग से ओमिक्रोन मरीजों के लिए सर्विलांश टीम का गठन कर दिया गया है. एक टीम में पांच लोगों को शामिल किया गया है, जो पटना जिले के अलग-अलग इलाके में कांटेक्ट ट्रेसिंग कर पड़ताल करेगी.


इसको देखते हुए जिले में सख्त निर्देश दिया गया है. पांच देशों-दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, अमेरिका, इंग्लैंड व हांगकांग से आने वाले यात्रियों को अब कम-से-कम 10 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा. साथ ही उन्हें 10 दिनों में तीन बार कोरोना जांच भी करानी होगी.


किदवईपुरी में ओमिक्रोन का मरीज मिलने के बाद इस इलाके में स्वास्थ्य विभाग का सर्विलांस एक्टिव कर दिया गया है. दो सदस्यीय टीम ने किदवईपुरी एरिया में कांटेक्ट ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से आसपास के करीब 60 से अधिक लोगों का नमूना लिया. किदवईपुरी, बुद्धा कॉलोनी, इन्कम टैक्स, पीएंडटी कॉलोनी, मंदिरी सहित आसपास का इलाका स्वास्थ्य विभाग के रडार पर है.

टैग्स