ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Rain Alert: बिहार में आंधी-पानी मचाएगी तबाही ! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 18 जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather update
Bihar weather update
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि 20 जिलों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश और 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।


वहीं, रविवार को आंधी-तूफान और बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गोपालगंज, मुंगेर और रोहतास में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 


वहीं, नालंदा में सबसे अधिक 44.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि बगहा, लखीसराय, आरा और भागलपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवा ने तबाही मचाई।


इधर, तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। लखीसराय में प्याज के खेत पानी में डूब गए, जबकि मक्का की फसलें तेज हवा से जमीन पर गिर गईं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।