ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Patna News: पटना के इस बड़े अस्पताल में शुरू हुआ प्रीपेड कैशलेस कार्ड, मरीजों को मिलेगी भुगतान में विशेष सुविधा

Patna News: पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों के लिए प्रीपेड कैशलेस कार्ड सेवा शुरू की गई है। अब मरीज बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकेंगे। यह सुविधा IGIMS और इंडियन बैंक के बीच समझौते के तहत शुरू हुई है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए प्रीपेड कैशलेस कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। इस कार्ड के माध्यम से अब मरीज बिना नकद भुगतान के अस्पताल की सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस सुविधा को IGIMS और इंडियन बैंक के बीच हुए एक समझौते के तहत लागू किया गया है।


इस नए IGIMS प्रीपेड कैशलेस कार्ड को मरीज के रजिस्ट्रेशन के समय ही उनके रिकॉर्ड से जोड़ दिया जाएगा। इसके जरिए अस्पताल के किसी भी विभाग में जाकर कैशलेस भुगतान किया जा सकता है। साथ ही, देश के किसी भी कोने में रहने वाले मरीज ऑनलाइन माध्यम से अपने कार्ड में राशि ट्रांसफर कर सकेंगे, जिससे इलाज के दौरान भुगतान से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।


इस सेवा की शुरुआत के मौके पर इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह और IGIMS के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में डीन डॉ. ओम कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार, इंडियन बैंक के एरिया जनरल मैनेजर विवेक, आरएंडजीआर जीएम अंबुकमराज पी, जोनल मैनेजर अमन कुमार झा और उप महाप्रबंधक एफ.आर. बुखारी भी मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता