ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

IGIMS में 75 साल की महिला की मौत, डॉक्टरों ने कोरोना संदिग्ध बताकर नहीं किया इलाज

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में 75 साल की एक महिला की मौत हो गई है. इस मौत के बाद अस्पताल प्रबंधक के ऊपर काफी सवाल खड़ा हो रहे है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में 75 साल की एक महिला की मौत हो गई है. इस मौत के बाद अस्पताल प्रबंधक के ऊपर काफी सवाल खड़ा हो रहे है. मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के ऊपर यह आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने महिला को कोरोना संदिग्ध बताया था. हालांकि जांच के लिए महिला का सैंपल भी यहीं लिया गया. 


मृतक महिला पटना जिले के पालीगंज इलाके की रहने वाली बताई जा रही है. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि 72 घंटे तक महिला इलाज का इन्तजार करती रही लेकिन उनकी जांच सही तरीके से नहीं हुई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पर्चे पर कोविड 19 के लक्षण की बात लिखी गई थी. उसकी जांच करने की बात कही गई थी. लेकिन फिर भी महिला का सैंपल नहीं लिया गया था. 


परिजनों ने यह बताया कि महिला को अस्थमा था. लेकिन डॉक्टरों ने कोरोना संदिग्ध बताकर उसकी इलाज नहीं की. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. हालांकि IGIMS प्रशासन की ओर से अभी फिलहाल इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है. अस्पताल प्रबंधन इस मामले की छानबीन कर रहे हैं.