ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता की जोड़ी बनी नई मिसाल, दोनों ने रचाई शादी

देश की दो प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC और BPSC में टॉप रैंक लाने वाले दो होनहार युवाओं आईएएस शुभम कुमार और बीपीएससी टॉपर प्रियांगी मेहता अब जीवन के नए सफर में एक साथ जुड़ चुके हैं.

UPSC Shubham Kumar BPSC Topper Priyangi Mehta
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

देश की दो प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC और BPSC में टॉप रैंक लाने वाले दो होनहार युवाओं आईएएस शुभम कुमार और बीपीएससी टॉपर प्रियांगी मेहता अब जीवन के नए सफर में एक साथ जुड़ चुके हैं। दोनों की शादी हाल ही में संपन्न हुई, और यह ख़बर सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि प्रियांगी मेहता की कहानी बिहार के मध्यमवर्गीय परिवार से आई एक प्रेरणादायक यात्रा है। पटना सिटी के संदलपुर निवासी प्रियांगी ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में पहले प्रयास में ही टॉप किया और बाद में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 261वीं रैंक हासिल की। अब शुभम कुमार और प्रियांगी मेहता शादी के बंधन में बंध गए हैं। 


प्रियांशी पटना सिटी के संदलपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता मिथिलेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की थी और बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए सफलता हासिल की। वहीं, उनके जीवनसाथी IAS शुभम कुमार, जिन्होंने UPSC 2020 में टॉप किया था, बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। शुभम IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उन्होंने देशभर में आईएएस बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए मिसाल कायम की थी।


इन दोनों की शादी न केवल व्यक्तिगत जीवन की शुरुआत है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। इनकी कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो मानते हैं कि कठिनाइयाँ सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकतीं। यह जोड़ी अब प्रशासनिक सेवाओं में एक साथ कार्य करके समाज की सेवा करने का संकल्प लिए हुए है। उनकी यह यात्रा यह सिद्ध करती है कि जब दो समर्पित आत्माएँ एक साथ होती हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।