ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में बलात्कारियों को नीतीश बचा रहे हैं...राबड़ी देवी ने हैदराबाद एनकाउंटर के बाद बोला हमला

PATNA: हैदराबाद की बेटी को भले ही इंसाफ मिल गया हो लेकिन बिहार में बलात्कारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है। यह आरोप बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देव

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: हैदराबाद की बेटी को भले ही इंसाफ मिल गया हो लेकिन बिहार में बलात्कारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है। यह आरोप बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के ऊपर लगाया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वालों को समय सीमा के अंदर कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर में 34 मासूम लड़कियों के साथ जनबलात्कार करने वाले आरोपियों को नीतीश कुमार ने संरक्षण देते हुए बचाया है।

राबड़ी देवी ने हैदराबाद पुलिस की तारीफ करते हुए कहा है कि बिहार में भी इसी तरह की कार्रवाई की जरूरत है।  राबड़ी देवी ने कहा कि हैदराबाद में जो हुआ वह निश्चित रूप से अपराधियों के खिलाफ एक निवारक के रूप में काम करेगा, हम इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. बिहार सरकार इस मामले में शिथिल है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  लिहाजा बिहार में भी इस तरह के एनकाउंटर की जरूरत है।


राबड़ी देवी ने ट्वीट करके लिखा है कि, 'बिहार में प्रतिदिन सैंकड़ों बलात्कार की घटनाओं के बारे में सुन व्यथित हो जाती हूँ। नेता से पहले माँ हूँ। बिहार में सरकार पस्त, विधि व्यवस्था ध्वस्त और गुंडे-बलात्कारी मस्त है। अबतक मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह के आरोपियों को सज़ा नहीं मिली है। नीतीश कुमार से कोई काहे नहीं सवाल पूछता?'

अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'बलात्कार जैसा जघन्य अपराध करने वालों को निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर क़ानूनन सज़ा मिलनी चाहिए। बिहार में ऐसा घिनौना कार्य करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। मुज़फ़्फ़रपुर में 34 मासूम लड़कियों के जनबलात्कार आरोपियों को सज़ा नहीं हुई है। CM ने आरोपियों को बचाया है।'