ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना : हॉटस्पॉट इलाके में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का होगा कोरोना टेस्ट, PMCH में कराई जाएगी जांच

PATNA : कोरोना से शहर के लोगों की सुरक्षा कर रहे कोरोना वारियर्स की भी कोरोना जांच कराई जाएगी. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने योजना बनाई है. पटना में जगह-जगह लगे बैरेकेटिंग,

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना से शहर के लोगों की सुरक्षा कर रहे कोरोना वारियर्स की भी कोरोना जांच कराई जाएगी.  इसके लिए पुलिस प्रशासन ने योजना बनाई है.  पटना में जगह-जगह लगे बैरेकेटिंग, हॉटस्पॉट वाले इलाके और कई स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी.

इनकी जांच पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कराई जाएगी. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पीएमसीएच प्रशासन से संपर्क किया है और पुलिसकर्मियों की जांच करने का आग्रह किया है. पुलिस प्रशासन के आग्रह पर अगले 1 से 2 दिनों में पुलिसकर्मियों की जांच शुरू हो जाएगी.


इसके लिए पुलिस लाइन में भी कैंप लगाने की योजना है. बता दें कि पुलिस लाइन में जितने भी तैनात कर्मी हैं, उन सब की जांच कराने की योजना है. इसके पीछे की वजह है कि शहर के सभी हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सील करने से लेकर आने जाने वाले लोगों को रोकने का काम पुलिस के द्वारा ही किया जा रहा है. जिस इलाके में संक्रमण का खतरा है, पुलिसकर्मी रात दिन वहीं तैनात है. इस दौरान  संक्रमित लोगों के संपर्क में जाने-अनजाने आ सकते हैं. उसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सबकी जांच कराने का फैसला लिया है. सबसे पहले उन पुलिसकर्मियों की जांच कराई जाएगी जो हॉटस्पॉट वाले इलाके और सड़क पर तैनात हैं. इसके बाद धीरे-धीरे अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई जाएगी.

टैग्स