ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

होटल गार्गी ग्रैंड में जुमांजी जंगल थीम के साथ मनेगा नए साल का जश्न, इन बड़े सितारों का रहेगा जलवा

PATNA : हर साल की तरह इस साल भी राजधानी पटना में नए साल के स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं. सभी बड़े-बड़े होटल अलग-अलग अंदाज में नए साल का जश्न मनाते हैं. इस बार भी

होटल गार्गी ग्रैंड में जुमांजी जंगल थीम के साथ मनेगा नए साल का जश्न, इन बड़े सितारों का रहेगा जलवा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हर साल की तरह इस साल भी राजधानी पटना में नए साल के स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं. सभी बड़े-बड़े होटल अलग-अलग अंदाज में नए साल का जश्न मनाते हैं. इस बार भी होटल प्रबंधकों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण जश्न तो मनेगा, लेकिन जिला प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन के साथ. संक्रमण का स्तर विकराल न हो, इसलिए कार्यक्रमों में मास्क, हैंड सेनेटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था रहेगी. 


होटल गार्गी ग्रैंड के सेल्स मैनेजर राकेश सिंह ने बताया, इस बार जुमांजी जंगल थीम पर नववर्ष का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत मुजरा, गजल, हॉलीवुड डांस व बेली डांस किया जाएगा. लोग 251 तरह के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. जश्न कोरोना गाइडलाइन के तहत मनेगा, लेकिन किसी स्टार को नहीं बुलाया जा रहा है.  रशियन डांसर बेली डांस करेंगे. एक बार में 150 जोड़ों को ही ही प्रवेश दिया जाएगा. शेफ राज तिवारी होंगे. 


उन्होंने बताया कि इस ख़ास आयोजन में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, पूनम दुबे अपनी धमाकेदार डांस प्रस्तुति से लोगों को एंटरटेन करेंगी. वहीं एंकर माही खान भी लोगों का खूब मनोरंजन करेंगी. जुमांजी नाईट में टोलीवुड डांस ट्रूप, मेल-फीमेल सिंगर्स सहित बच्चों के एंजोयमेंट के लिए भी कई साड़ी व्यवस्थाएं की जाएंगी. महिलाओं के लिए खासकर नेल आर्ट, टैटू कॉर्नर, सेल्फी कॉर्नर का भी इंतजाम किया जाएगा. 


इस ख़ास आयोजन में शामिल होने के लिए कपल्स को 3999 रुपये, स्टैग के लिए 2499 रुपये और बच्चों के लिए 1499 रुपये एंट्री शुल्क निर्धारित किया गया है. साथ ही कार्यक्रम के आयोजन में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन्स का भी पालन करने की बात होटल प्रबंधन ने कही है.