ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए पहुंचे रहे दूल्हा-दुल्हन, शादी से पहले खुद को कर रहे होम आइसोलेट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर ग्रहण लगा दिया है. अप्रैल और मई महीने में लगन की तारीखें कई सारी हैं जिसे देखते हुए कई शादियों की तिथ

बिहार : अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए पहुंचे रहे दूल्हा-दुल्हन, शादी से पहले खुद को कर रहे होम आइसोलेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर ग्रहण लगा दिया है. अप्रैल और मई महीने में लगन की तारीखें कई सारी हैं जिसे देखते हुए कई शादियों की तिथि भी तय कर दी गई थी और सारी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थी. वर और वधू दोनों पक्षों के लोग अभी तैयारियों में जुटे ही थे कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देख नीतीश सरकार ने समारोह पर फिर से शर्तें लागू कर दी. इस बीच रोजाना संक्रमण के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं. 


वहीं संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कई परिवारों ने वर और वधू को होम आइसोलेट करना शुरू कर दिया है ताकि विवाह के दिन तक दोनों संक्रमण के चपेट में न आएं. बता दें कि सरकारी गाइडलाइन्स के तहत अब विवाह समारोह में केवल 250 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसे देखते हुए अब लड़की और लड़के पक्ष के वो लोग भी सतर्क रह रहे हैं जिन्हें विवाह समारोह में उपस्थित रहना है.


इधर अस्पताल में भी कोरोना जांच के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित दोनों पक्षों के लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. आपको बता दें कि पिछले साल 2020 में कोरोना के लहर ने शादी समारोह पर तो ग्रहण लगाया ही इस साल 2021 में भी लगन के बीच अब दोबारा परेशानी खड़ा कर दिया है.

टैग्स