ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

होली पर रेलयात्रियों के लिए आई खुशखबरी, दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी एक और होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

PATNA: देश में सबसे उत्साह से मनाई जानी वाली त्यौहार होली में कुछ ही दिन बाकी है. जिसे लेकर रेलयात्रियों के लिए रेल के तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की

 होली पर रेलयात्रियों के लिए आई खुशखबरी, दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी एक और होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: देश में सबसे उत्साह से मनाई जानी वाली त्यौहार होली में कुछ ही दिन बाकी है. जिसे लेकर रेलयात्रियों के लिए रेल के तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और स्पेशन ट्रेन चला रही है , भीड़ को देखते हुए और भी स्पेशन ट्रेन फैसला किया गया है. 


इस मौके पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे पहले से ही होली स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इस क्रम में रेलवे यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के सहरसा के बीच चलाने जा रही है.


भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर - 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी 5 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 11:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी दिशा की बात करे तो 04005 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 6 मार्च को सहरसा से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. 


यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन रास्ते में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, बेगू सराय, खगड़िया जंक्शन तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं आते जाते समय रुकेगी.


बता दें ट्रेन नंबर - 04401 यानी दिल्ली-शामली-सहारनपुर डीएमयू 5 मार्च को शामली तक ही शुरू होने जा रही है. इस वजह से  04402 सहारनपुर-शामली-दिल्ली डीएमयू 5 मार्च को शामली से खुलेगी. यह ट्रेन शामली से सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी. इसी तरह 04521 दिल्ली-शामली-सहारनपुर ईएमयू 5, 7, 10, 11, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली तक ही चलेगी. इस वजह 04522 सहारनपुर-शामली-दिल्ली EMU 5, 7, 10, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली से खुलेगी.  ट्रेन नंबर 04521/04522 शामली से सहारनपुर के बीच कैंसिल रहेगी.

टैग्स