ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

HMPV Cases: भारत में HMPV वायरस के दस्तक के बाद बिहार में अलर्ट, कोरोना की तर्ज पर तैयारी रखने के निर्देश

भारत में HMPV वायरस की एंट्री के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है और सावधानी बरतने को कहा है. बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं.

HMPV Cases
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HMPV Cases: चीन में तेजी से फैल रहा एचएमपीवी वायरस अब भारत में भी पैर पसारने लगा है। जानकारी के मुताबिक देशभर में अबतक 6 केस सामने आ चुके हैं। गुजरात के अहमदाबाद में एक, बेंगलुरु में दो, चेन्नई में दो और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक केस की पुष्टि हुई है। बिहार में चीन में फैले एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


राज्य सरकार ने कोविड-19 की तरह ही इस वायरस से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार ने एचएमपीवी के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इन्फ्लुएंजा और सीवियर एक्यूट रिसपेरेट्री न्यूमोनिया (SARI) के मामलों पर नजर रखने को कहा गया है।


इसके साथ ही कोविड-19 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं, किट और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। संक्रमित मरीजों के नमूनों की जांच के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं को भेजने के साथ ही सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर को सक्रिय रहने को कहा गया है।


एचएमपीवी से बचाव के लिए कोविड-19 के समान ही सावधानियां बरतनी चाहिए। बार-बार हाथ धोना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। एचएमपीवी के लिए अभी तक कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यदि आपको एचएमपीवी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


बता दें कि एचएमपीवी एक श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है। यह खांसी और छींक से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस या न्यूमोनिया शामिल हैं।