ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

PATNA NEWS : नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; बाल-बाल बचे तीन लोग

PATNA NEWS : अदालतगंज की तरफ से आ रही कार की गति अत्यंत तेज थी। जैसे ही वह वीरचंद पटेल मार्ग पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए।

PATNA NEWS
High Speed Car Collided With Divider
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA NEWS : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कार्य हो यह गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर सजा भी तय है। लेकिन इसके बाद भी लोग बड़ी आसानी से शराब का सेवन कर रहे हैं।इतना ही शराब का सेवन कर वाहन भी चला रहे हैं और इससे हादसों की संख्या में इजाफा भी देखने को मिल रहा है। नया मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां नशेड़ी ड्राइवर का तांडव देखने को मिला है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में वीरचंद पटेल मार्ग पर बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे एक खौफनाक घटना सामने आई, जब एक नशे में धुत कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को डिवाइडर से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से एक ई-रिक्शा चालक और मौके पर मौजूद तीन अन्य व्यक्ति मौत के मुंह से बच गए। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।


बताया जा रहा है कि, अदालतगंज की तरफ से आ रही कार की गति अत्यंत तेज थी। जैसे ही वह वीरचंद पटेल मार्ग पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। उस समय सड़क पर एक ई-रिक्शा चालक और तीन अन्य लोग मौजूद थे, जो कुछ ही पलों के अंतर से इस दुर्घटना का शिकार होने से बच गए।


वहीं, नशे में बुरी तरह धुत चालक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी लड़खड़ाती हालत के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने उस चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।


इधर, कोतवाली के थानेदार ने बताया कि चालक नशे की हालत में था और पूछताछ के दौरान बार-बार अपना नाम बदल रहा था, जिससे उसकी सही पहचान करने में मुश्किल हो रही है। पुलिस ने यातायात थाने को सूचित कर दिया है और चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि नशे की पुष्टि हो सके।


पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे हटाने में मदद की, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। फरार हुए दूसरे युवक की तलाश जारी है, और पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

संबंधित खबरें