ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

हीट वेव के कारण आया हार्ट अटैक, पटना में दो शिक्षकों की मौत

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान हैं। हीट वेव से लोगों की मौतें हो रही है। पटना से सटे बिहटा में दो शिक्षकों की हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने स

हीट वेव के कारण आया हार्ट अटैक, पटना में दो शिक्षकों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान हैं। हीट वेव से लोगों की मौतें हो रही है। पटना से सटे बिहटा में दो शिक्षकों की हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। इस घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी है। 


मृतकों की पहचान बिहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पथलौटिया के शिक्षक विनय कुमार और उ.म.विद्यालय पड़री के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों शिक्षकों की हीट वेव के कारण हृदयाघात से मौत हो गयी है। 


बताया जाता है की शिक्षक विनय कुमार की मौत हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने से हुई है। इस घटना की खबर सुनकर उनके दाह संस्कार में शिक्षक जितेंद्र कुमार शामिल हुए थे। दाह संस्कार करके वापस घर लौटने के बाद उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी।


 शिक्षक नेता आनंद मिश्रा, जयकांत धीरज सहित दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि हमने आज एक नहीं बल्कि दो-दो शिक्षकों को खो दिया है। इस घटना से पूरे बिहटा के शिक्षक दुःखी है। यह हमारे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता