ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Hearing on BPSC re-exam : : BPSC 70वीं PT री-एग्जाम की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, रिजल्ट रोकने की भी मांग

Hearing on BPSC re-exam: पटना हाईकोर्ट में आज यानी बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराने की मांग के साथ दायर याचिका पर पहली सुनवाई होगी। बीपीएससी की 13 दिसंबर को संपन्न 70वीं संयुक्त प्रारंभिक...

Hearing on BPSC re-exam:
Patna High Court
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Hearing on BPSC re-exam :  BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। री-एग्जाम की मांग को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ये यह याचिका  वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत दायर की है। याचिका में परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

याचिका दायर कर BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम कराने की मांग की है। साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक री-एग्जाम न हो जाए, तब तक रिजल्ट जारी नहीं किया जाए। इसके अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और खान सर की ओर से भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें री-एग्जाम कराने और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने की मांग की गई है।


वहीं,जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पिछले 15 दिनों से अनशन पर हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 11 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अनशन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात कर अनशन खत्म करने की अपील की लेकिन प्रशांत किशोर ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। इसके बाद अब इस मामले में भी ताजा अपडेट सामने आया है। 


इधर, जन सुराज पार्टी के संस्थापक नेता प्रशांत किशोर 13 दिन से चल रहे अनशन को अगले दो दिन में तोड़ सकते हैं। जन सुराज सूत्रों के मुताबिक प्रशांत बुधवार को पटना में गंगा किनारे मरीन ड्राइव के पास बने नए अनशन स्थल पर भी जा सकते हैं। पटना हाईकोर्ट में बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा दोबारा कराने की मांग के साथ दायर याचिका पर पहली सुनवाई होने जा रही है।