ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा अनिसुर रहमान, हालत बिगड़ने के बाद भेजा गया अस्पताल

PATNA: पिछले महीने पटना एडीएम केके सिंह की लाठी से बुरी तरह घायल दरभंगा के शिक्षक अभ्यर्थी अनिसुर रहमान गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचा थ

हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा अनिसुर रहमान, हालत बिगड़ने के बाद भेजा गया अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पिछले महीने पटना एडीएम केके सिंह की लाठी से बुरी तरह घायल दरभंगा के शिक्षक अभ्यर्थी अनिसुर रहमान गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचा था। जेडीयू कार्यालय के बाहर सीटीईटी/बीटीईटी के अभ्यर्थी भी मौजूद थे। इसे लेकर जेडीयू कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। 


हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए अपने माता-पिता के साथ दरभंगा से पटना पहुंचे अनिसुर रहमान की हालत ठीक नहीं थी। पिटाई के बाद से उसकी स्थिति खराब है। आज जब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने और न्याय की गुहार लगाने जेडीयू कार्यालय के पास पहुंचा तो उसकी तबीयत फिर बिगड़ गयी। आनन-फानन में मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया जिसके बाद अनिसुर रहमान को अस्पताल ले जाया गया। 


इस दौरान उनकी मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे की हालत को देखकर मां फूट-फूट कर रो रही थी। तबीयत खराब रहने के कारण अनिसुर सड़क पर ही गिर गया। जहां मौजूद सीटीईटी/बीटीईटी के अभ्यर्थियों ने फोन कर एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जेडीयू कार्यालय के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।  


बता दें कि पटना एडीएम की पिटाई से बुरी तरह घायल टीईटी अभ्यर्थी अनिसुर रहमान दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल के तौहीद नगर वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है और सांतवें चरण के शिक्षक नियोजन की शीघ्र बहाली की मांग करने के लिए 22 अगस्त को पटना पहुंचा था जहां प्रदर्शन के दौरान पटना लॉ एंड आर्डर एडीएम केके सिंह ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। तब से उसकी हालत ठीक नहीं है।


शिक्षक बहाली को लेकर CTET/ BTET अभ्यर्थियों ने जेडीयू कार्यालय के पास धरना दिया और सरकार से बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस दौरान आधा दर्ज अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा पास किए 3 साल से अधिक हो गया है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।    


टैग्स