ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

हसनपुर में तेजप्रताप ने किया रोड शो, बोले- महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाएं, यहां डिग्री कॉलेज खोलेंगे

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव भी हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार रोड शो और चुन

हसनपुर में तेजप्रताप ने किया रोड शो, बोले- महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाएं, यहां डिग्री कॉलेज खोलेंगे
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव भी हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार रोड शो और चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हसनपुर में लालू के बड़े लाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरीके से महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया. उसी तरह हसनपुर में भी तेजप्रताप यादव डिग्री कॉलेज खुलवाएंगे.


लालू के बड़े लाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि हसनपुर में भी डिग्री कालेज की मांग हो रही है. इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है. इसलिए वे इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. तेजप्रताप दो दिवसीय दौरे पर अपने नए संभावित चुनावी क्षेत्र हसनपुर में दूसरी बार रोड शो करने पहुंचे. इस दौरान रोसड़ा शहर स्थित एक होटल में उन्होंने विश्राम भी किया. बताया जा रहा है कि होटल में उनसे मुलाकात करने भारी तादाद में पहुंचे आरजेडी समर्थकों को उनके कमरे तक नहीं जाने दिया गया.


हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड में  रोड शो के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जम कर धज्जियां उड़ती दिखी. तेजप्रताप अपने वाहन से बाहर निकल कर बार बार लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. साथ ही नए इलाके से चुनाव लड़ने के लिए आशीर्वाद भी मांग रहे थे. बिथान में उनका 'तेज संवाद'कार्यक्रम आयोजित है, जिसमे इलाके के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रु ब रु होंगे.


गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव अपने वर्तमान विधानसभा सीट महुआ को छोड़कर यादव बहुल इलाका माने जाने वाले समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं और इसके लिए अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमों से रजामंदी भी ले ली है. लेकिन तेजप्रताप के हसनपुर से चुनाव लड़ने की बात से ही इस इस इलाके के उन आरजेडी नेताओं में मायूसी छा गई है, जो काफी अरसे से चुनावी तैयारी में जुटे थे और इलाके में काफी काम भी कर रहे थे.


इसमें खासतौर से पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम की पत्नी, बाहुबली नेता अशोक यादव की पत्नी और वर्तमान प्रखंड प्रमुख बिभा यादव, ललन यादव, अर्जुन यादव के नाम की चर्चा है, जो काफी जोर शोर से चुनावी तैयारी में लगे थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता