ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्रों को संबोधित करेंगे नीतीश, बिहार के विकास और विजन पर करेंगे चर्चा

अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम' विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी। आने वाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र उत्सुक हैं।

BIHAR POLITICS
CM को आमंत्रण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR NEWS: अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण भेजा गया है। हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून एवं नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय की ओर से, विशेष रूप से बिहार के छात्रों द्वारा ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। 'अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम' विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी।


आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा गया है कि आपके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुये बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिये एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है। आने वाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर आपका विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये हमलोग उत्सुक हैं। 


यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिये उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। आमंत्रण पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने हेतु समय की मांग की गयी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास और विजन पर चर्चा करेंगे।


जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अगले दस साल के लिए बिहार को लेकर सीएम नीतीश कुमार के विजन पर चर्चा होगी। इस बात पर चर्चा होगी कि बिहार कैसे एक बीमारू राज्य से इमरजिंग हब बन गया। इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेस और बिहार का आर्थिक विकास यह उनकी नजर में पूरा स्टडी केस है। 


बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री का क्या विजन है? और बिहार के विकास में सीएम नीतीश का क्या रोल रहा है? उसपर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समय मांगा है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बेहद सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जितना काम किया है उस काम को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें आमंत्रित किया है।