ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

IT RAID : हरि लाल मिष्ठान भंडार का मालिक गिरफ्तार, IT रेड में घर से मिली महंगी विदेशी शराब

IT RAID: पटना के मशहूर हरि लाल मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar police
Bihar police
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

IT RAID : पटना के प्रतिष्ठित हरि लाल मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


इनकम टैक्स (IT) विभाग की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बुद्धा कॉलोनी स्थित हरि वीला से महंगी विदेशी शराब बरामद हुई। जबकि बिहार में शराबबंदी लागू हैं। इसके बाद भी संदीप के घर से शराब मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।


बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स विभाग की टीम कर चोरी के मामलों की जांच कर रही थी। इस दौरान, बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी गई कि छापेमारी में विदेशी शराब मिली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शराब जब्त की और संदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। 


बता दें कि इस मशहूर मिठाई दुकान पर टैक्स चोरी का मामला चल रहा है। दो महीने पहले जनवरी में भी आयकर विभाग की टीम ने पटना के 14 ठिकानों के साथ सीवान में भी छापेमारी की थी। लाल मिष्ठान भंडार पटना की प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों में से एक है, जिसकी शहरभर में कई शाखाएं हैं।