ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

'हर 2 घंटे में HMO को भेजें रिपोर्ट ...' महिला डॉक्टर की हत्या के बाद एक्टिव हुआ गृह मंत्रालय, जारी किया यह निर्देश

PATNA : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रा

 'हर 2 घंटे में HMO को भेजें रिपोर्ट ...'  महिला डॉक्टर की हत्या के बाद एक्टिव हुआ गृह मंत्रालय, जारी किया यह निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्टिव हो गया है। अब मंत्रालय ने घटना के विरोध में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘हर दो घंटे’ में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 


राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में सभी राज्यों को कानून व्यवस्था की रिपोर्ट हर 2 घंटे में ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के माध्यम से केंद्र को भेजनी होगी। शुक्रवार को भेजे गए संदेश में कहा गया है, "कृपया इस संबंध में लगातार दो घंटे की कानून व्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट आज शाम 4 बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिए गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष (नई दिल्ली) को भेजी जाए। "


मालूम हो कि, देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी महिला डॉक्टर की हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन करते शुक्रवार को नजर आए। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुईं. प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा जरूरी सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। डॉक्टरों लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलकाता की इस घटना के विरोध में शनिवार को आईएमए के आह्वान पर देशभर के डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल की थी।