ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सचिवालय में डेंगू का डंक, आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी डेंगू की चपेट में

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है। शहर के ज्यादातर इलाकों में डेंगू के प्रकोप का देखने को मिल रहा है। डेंगू का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। डेंगू

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है। शहर के ज्यादातर इलाकों में डेंगू के प्रकोप का देखने को मिल रहा है। डेंगू का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। डेंगू के आतंक से सचिवालय भी अछूता नहीं है। 

पटना के मुख्य सचिवालय में डेंगू की वजह से कर्मचारी खौफजदा हैं। मुख्य सचिवालय की सुरक्षा में तैनात तकरीबन आधा दर्जन सुरक्षाकर्मियों को डेंगू हो गया है। यह सभी अपना इलाज करा रहे हैं। यही नहीं शहीद ज्योति स्मारक में ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षाकर्मी भी डेंगू के शिकार हो गए हैं। सचिवालय में काम करने वाले सहकर्मियों को डेंगू होता देख बाकी कर्मचारी भी खौफ में हैं।  

डेंगू गडर ऐसा है कि ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों के लिए एक तरफ कुआं है तो दूसरी तरफ खाई। हैरत की बात यह है कि सचिवालय में एक तरफ जहां डेंगू कहर बरपा रहा है वहीं अब तक सचिवालय भवन और विधानसभा के आसपास फागिंग मशीन नहीं चलाई जा रही।

टैग्स