ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

PATNA: शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आधी अधूरी बन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आधी अधूरी बनी तीसरी लाइन पर ट्रेन को सिग्नल दे दिया गया था। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई थी लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना गोरखपुर कैंट स्टेशन के पास की है।


दरअसल, गोरखपुर कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को भूलवश निर्माणाधीन तीसरी लाइन पर ग्रीन सिग्नल दे दिया गया था। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन की इंजन समेत तीन बोगियां आगे बढ़ गई थीं लेकिन जब ट्रेन के ड्राइवर को इसका एहसास हुआ तो उसने ट्रेन को अचानक रोक दिया। इसके बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर गोरखपुर रेल डिवीजन के अधिकारी पहुंच गए वहीं आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन को बैक कर वापस स्टेशन पर लाया गया और बाद में उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में पिछले दिनों बड़े रेल हादसे में 289 से ज्‍यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।