ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर बिहार में अलर्ट जारी, PMCH में रिजर्व होंगे 20 बेड

PATNA : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है। जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को

H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर बिहार में अलर्ट जारी, PMCH में रिजर्व होंगे 20 बेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है। जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग  ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है। साथ ही जिलों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।


दरअसल, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। जिसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है। 


वहीं, आइसीएमआर के निर्देश के बाद सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है।  इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा। 


इधर,  इस बीमारी को देखते हुए पीएमसीएच प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है। इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं। अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो टाटा वार्ड में बने पुराने कोविड वार्ड में इंफ्लूएंजा से पीड़ित मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व किये जायेंगे। इसकी तैयारी अस्पताल प्रशासन की ओर से कर ली गयी है।