ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

गुरुद्वारे में मात्था टेकेंगे PM मोदी : चखेंगे लंगर ; ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियों को भी करेंगे संबोधित

PATNA : राजधानी पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजभवन में ही रात्रि विश्राम किया। पीएम आज सुबह पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा जाएंगे। वहां वे लंगर भ

गुरुद्वारे में मात्था टेकेंगे PM मोदी : चखेंगे लंगर ; ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियों को भी करेंगे संबोधित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजभवन में ही रात्रि विश्राम किया। पीएम आज सुबह पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा जाएंगे। वहां वे लंगर भी चखेंगे। इसके बाद पीएम बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की पहली सभा हाजीपुर में होगी। फिर वे मुजफ्फरपुर जिले के पताही और सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री हाजीपुर के कुतुबपुर में नौ बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे। इसके बाद पताही हवाई अड्डे से उत्तर बिहार की राजनीति को साधेंगे। पीएम की सभा में बिहार के तमाम एनडीए नेता शामिल होंगे। जनसभा की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसमें मुजफ्फरपुर व वैशाली के अलावा उत्तर बिहार के कई पड़ोसी जिलों से लोगों के शामिल होने की संभावना है।


वहीं, प्रधानमंत्री की सभा के लिए छपरा हवाई अड्डा पर बना मंच दुल्हन की तरह सज गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पड़ोसी राज्य की सीमा को सील कर दिया गया है। माझी जयप्रभा सेतु से आने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस प्रशासन की निगाह रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों की भी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन के स्तर पर की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारी को हमेशा मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है।


मालूम हो कि,हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र की चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को आज संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर एनएच-22 के किनारे और एकारा के समीप स्थित कुतुबपुर गांव झंडे-बैनर से पट गया है। वहीं सभास्थल पर उनकी चुनावी सभा के लिए मंच सज-धजकर तैयार है। आज सुबह साढे़ 9 बजे चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचेंगे और हाजीपुर से राजग समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान को वोट देने की अपील हाजीपुर की जनता से करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया था।