ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गेस्ट टीचर चेक करेंगे इंटरमीडिएट की कॉपी, शिक्षा विभाग ने सभी DEO को दिया निर्देश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां टीचरों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को लेटर लिखा है. नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर रहने के कारण

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां टीचरों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को लेटर लिखा है. नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर रहने के कारण इंटरमीडिएट की कॉपी अतिथि शिक्षकों से चेक कराने का निर्देश दिया गया है. क्योंकि मूल्यांकन कार्य शिक्षकों की कमी हो रही है. 



शिक्षा विभाग के डायरेक्टर गिरिवर दयाल सिंह की ओर से जारी निर्देश में इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जाने की बात कही गई है. पत्र में लिखा गया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम और डीईओ ने शिक्षकों की कमी बताई है. जिसको देखते हुए निर्धारित पारिश्रमिक पर सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों से जांच कराये जाने का निर्देश दिया है. 


शिक्षा विभाग ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की यह सेवा तदर्थ रूप से होगी. विभाग की ओर से निर्धारित पैसे दिए जायेंगे. इस लेटर में यह भी बताया गया है कि शिक्षकों को उनसे संबंधित विषयों की कॉपी जांच करने के लिए प्रतिनियुक्त किया जाये.