ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

अपने ऊपर FIR दर्ज होने पर भड़के अनंत सिंह, कहा..माननीय के आंख फूट जाता है का?, विधायक क्या होता है?..अदमी होता है कि जानवर होता है

नर्तकियों का डांस देखने के सवाल पर अनंत सिंह बोले कि माननीय के आंख फूट जाता है क्या, माननीय अदमी है कि जानवर है, विधायक क्या होता है जानवर होता है कि अदमी होता है। कोई लड़की के तंग तो नहीं ना किये हैं। कौन गलती किये कि एफआईआर दर्ज कर दिये।

बिहार न्यूज
अनंत सिंह ने दी सफाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। अनंत सिंह ने इस एफआईआर को गलत बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है और न ही कोई गलत काम किया है। 


जह वो वहां पहुंचे, उस समय कोई व्यक्ति राइफल लेकर नाच-गा रहा था, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और ना कोई संबंध है। अनंत सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह का कानून नहीं तोड़ा है। अगर कहीं किसी कार्यक्रम में जाने को लेकर कोई नियम है, तो यह स्थानीय एसपी की जिम्मेदारी होती है कि वह स्पष्ट आदेश जारी करे। यदि एसपी यह निर्देश दें कि उन्हें वहां नहीं जाना है, तो वह बिल्कुल नहीं जाएंगे। 


उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिस समय वह वहां मौजूद थे, उस समय वहां की पुलिस भी मौके पर तैनात थी। ऐसे में क्या पुलिस को नहीं लगा कि कोई कानून का उल्लंघन हो रहा है? अनंत सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है कि एफआईआर दर्ज की जाए। हमारे ऊपर गलत एफआईआर दर्ज किया गया है। जनेऊ पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था, नर्तकियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था, हम वहां बैठकर डांस देख रहे थे, कोई गलत काम तो नहीं कर रहे थे। डांस करने वाली लड़की के साथ कोई गलत नहीं किये हैं। 


हथियार लेकर डांस करने वाला मेरा आदमी नहीं था। लेकिन मेरा आदमी बताकर केस किया गया। जबरदस्ती इसमें मेरा नाम जोड़ दिया गया। क्या हम आदमी नहीं हैं, भगवान मुझे आंख नहीं दिया है कि प्रोग्राम ना देखे। यदि डांस प्रोग्राम देखने की मनाही थी तो वहां मौजूद पुलिस ने क्यों नहीं रोका। एसपी साहब ने पहले क्यों नहीं बताया कि डांस नहीं देख सकते। बिना मतलब परेशान करने के लिए एफआईआर दर्ज कराया गया है। जो बिल्कुल निराधार है, इसकी जांच होनी चाहिए।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 2 मई को अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक उपनयन संस्कार (जनेऊ) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम स्थानीय मुखिया गुड्डू राय के पुत्र का था। समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन किया गया था, जिसमें भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति भी रखी गई थी।


लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान जो दृश्य सामने आए, उन्होंने पूरे आयोजन को विवादों में ला दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि अनंत सिंह के स्वागत में उनके समर्थक भोजपुरी गाने “रंगदार के भतार भूमिहार जी” पर नाचते हुए हथियार लहरा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, मंच पर बार बालाएं “तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है” और “मुझको राणा जी माफ करना” जैसे गानों पर डांस कर रही थीं। इतना ही नहीं, वीडियो में कुछ लोग नर्तकियों पर नोटों की बारिश करते भी नजर आए। यह पूरा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।


पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय मीडिया में खबर चलने पर गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद पुलिस ने मीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की।


एफआईआर में आयोजक गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशू राय, सौरव कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और विधायक अनंत सिंह को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में अवैध, प्रतिबंधित और लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश हुई। साथ ही, अश्लील नृत्य का आयोजन कर उसका सार्वजनिक प्रसारण भी किया गया।


किन धाराओं में मामला दर्ज?

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें अवैध हथियार प्रदर्शन, सार्वजनिक शांति भंग करने, अश्लीलता फैलाने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसे आरोप शामिल हैं। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने महिला सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में खुलेआम अश्लीलता और हथियारों का प्रदर्शन सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट

टैग्स