ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : गर्लफ्रेंड को इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में हाई वोल्‍टेज ड्रामा, पुलिस वाले के बेटे ने रोड पर काटा बवाल

PATNA : गर्लफ्रेंड को इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में पटना के बेली रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने मामूली विवाद पर जमकर बवाल काटा. ज

पटना : गर्लफ्रेंड को इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में हाई वोल्‍टेज ड्रामा, पुलिस वाले के बेटे ने रोड पर काटा बवाल
Anamika
2 मिनट

PATNA :  गर्लफ्रेंड को इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में पटना के बेली रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने मामूली विवाद पर जमकर बवाल काटा. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस पदाधिकारी के बेटे को थाने ले गई, वहीं पीड़ित भी थाने पहुंच गया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम पुलिस अधिकारी का बेटा कार में सवार होकर बेली रोड़ से जा रहा था, तभी एक बाइक कार से टच होकर आगे बढ़ गई. वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि कार में लड़कियां भी थीं. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी का बेटा बाइक सवार को रोक लिया और गाली गलौज करने लगा.लड़कियों के बीच इंप्रेशन बनाने के लिए वह युवक से उलझ गया. 

फिर बात बढ़ गई और पुलिस पदाधिकारी के बेटे ने विराध करने पर कार से लाठी निकाली और बीच सड़क पर पिटाई करने लगा. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पदाधिकारी के बेटे को थाने ले गई. पुलिस ने जब कार सवार के बारे में जानकारी जुटाई तब उसके पिता के बारे में जानकारी हुई. पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई की बात कह रही है.