ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में जल जमाव मामले को लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ हमलावर रहे गिरिराज ने साधी चुप्पी, नहीं दिया कोई जवाब

PATNA: बड़बोले सांसद गिरिराज सिंह पर केंद्रीय नेतृत्व की सख्ती रंग लाती दिख रही है. बिहार दौरे पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पटना में जल जमाव और इसे लेकर सीएम की बैठक पर चुप्पी साध ली

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: बड़बोले सांसद गिरिराज सिंह पर केंद्रीय नेतृत्व की सख्ती रंग लाती दिख रही है. बिहार दौरे पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पटना में जल जमाव और इसे लेकर सीएम की बैठक पर चुप्पी साध ली है. मीडिया के तमाम सवालों को दरकिनार करते हुए गिरिराज ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ परहेज किया.

बता दें कि गिरिराज राजधानी में जल जमाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर खासा हमलावर थे. गिरिराज के बयानों के चलते सत्ताधारी एनडीए में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर शुरु हो गया था जिसे देखकर लग रहा था कि कहीं इस बयानबाजी का असर दोनों पार्टियों के गठबंधन पर न पड़ जाए. इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से गिरिराज के बयानों पर रोक लगाने की मांग की थी.

दरअसल पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद राजधानी पटना में भीषण जल जमाव हो गया था और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इस मामले को लेकर गिरिराज ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोल दिया था और राज्य सरकार की आलोचना की थी.