ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

घूसखोर भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, इंजीनियर के ठिकानों से मिली करोड़ों की संपत्ति

PATNA : बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां विजिलेंस की टीम ने कार्यपालक अभियंता को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

घूसखोर भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, इंजीनियर के ठिकानों से मिली करोड़ों की संपत्ति
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां विजिलेंस की टीम ने कार्यपालक अभियंता को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार भ्रष्ट इंजीनियर 'भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल डिवीजन, पटना में तैनात कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार हैं। छापेमारी के दौरान उनके घर से 25 लाख रुपये कैश मिले हैं। वहीं, दो बैगों में रखे गए नोटों की गिनती देर रात तक जारी रही। बरामद नकदी के एक करोड़ से ज्यादा होने के आसार है। अभियंता के पटना स्थित घर में लाखों रुपये के गहने भी बरामद किए गए हैं, जिनका आकलन किया जाना है। गहनों के दाम भी लाखों में हो सकते हैं।




आपको बता दें, निगरानी की टीम शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे संजीत कुमार के गर्दनीबाग स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के बाद देर रात तक पूरे घर की तलाशी जारी रही। वहीं, निगरानी ब्यूरो की टीम ने अभियंता के बक्सर स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ब्यूरो को दानापुर के एक संवेदक आनंद कुमार से शिकायत मिली थी कि भवन निर्माण के तीन काम के बदले 16 लाख 8 हजार 800 रुपये के भुगतान के बदले कार्यपालक अभियंता घुस मांग रहे हैं। इसके बाद निगरानी ब्यूरो ने भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कार्यपालक अभियंता के गर्दनीबाग स्थित घर पर छापेमारी की। 




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ गिरफ्तार अधिकारी संवेदक से हर काम के लिए पैसे की डिमांड करते थे। अंत में परेशान होकर एक संवेदक ने निगरानी में शिकायत की। जिसके बाद निगरानी ब्यूरो की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। सरकार के निर्देश पर निगरानी ब्यूरो द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बावजूद अधिकारीयों की घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

टैग्स