ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

घर से भागकर आशिक ने प्रेमिका से रचाई शादी, लॉकडाउन में मंदिर के बाहर मांग में भरा सिंदूर

NAWADA : बिहार में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी लॉकडाउन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, प्रेमी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  बिहार में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी लॉकडाउन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, प्रेमी-प्रेमिका की लव मैरिज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहे दोनों प्रेमी युगल नाबालिग लग रहे हैं.


मामला नवादा जिला का है. जहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नवादा शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर का ही है. इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बंद मंदिर के दरवाजे पर खड़ा होकर पुजारी प्रेमी युगल की शादी करा रहा है. वायरल वीडियो में वहां मौजूद कई लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है.


यह वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी की चर्चा जिले में हो रही है. व्हाट्सएप पर लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिख रहे पुजारी से जब बात की गई तब उसने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोर्ट बंद है. इसलिए ये दोनों मंदिर में शादी करना चाह रहे थे, लेकिन इन लोगों ने मंदिर के बाहर ही शादी की.


इस अनोखी शादी को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की की उम्र भी किसी को मालूम नहीं है. इनलोगों न मंदिर में भी शादी की कोई रसीद नहीं कटवाई. लोगों का आरोप है कि पैसे की लालच में कानून को टाक पर रखते हुए पंडित ने दोनों की शादी करा दी. बहरहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब ये देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या संज्ञान लेती है.

टैग्स