ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

भोजपुरी गायक छैला बिहारी का एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सीडेंट हो गया है. यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी सड़क हादसा का शिकार हो गई है.</

भोजपुरी गायक छैला बिहारी का एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सीडेंट हो गया है. यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी सड़क हादसा का शिकार हो गई है.


बिहार के जाने-माने लोक गायक सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान भोजपुरी गायक की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. हालांकि इस एक्सीडेंट में उनकी जान बाल-बाल बची है. उन्हें इलाज के लिए एक प्रिवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है. 


प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है. उन्होंने भोजपुर के साथ-साथ अंगिका भाषा में गाना और फिल्म बनाया है. अंगिका भाषा में निर्मित पहली फ़िल्म खगड़िया वाली भौजी (फ़िल्म) 2007 को बिहार में प्रदर्शित किया  गया था.


सुनील छैला बिहारी ने कहा था की लोगो के समक्ष अंगिका के अश्लील चलचित्र और संगीत परोसा जा रहा है, जिससे अंगिका की छवि ख़राब हो रही है. उन्होंने अश्लील संगीत बनाने वालों पर निशाना साधा था. एक नई फ़िल्म अंग पुत्र अप्रैल 2010 को प्रदर्शित हुई थी, जसमे अंगिका के लोक गीत में माहिर सुनील छैला बिहारी जी ने मुख्य भूमिका निभाया था.