ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मार्च महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पटना और गया में झुलसे लोग

PATNA : प्रदेश में अचानक से मौसम का मिजाज बेहद सख्त हो चला है। पिछले 2 दिनों में पारा तेजी से ऊपर चढ़ा है और 4 डिग्री तक की उछाल पिछले 48 घंटे में दर्ज की गई है। मंगलवार को पटना का

मार्च महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पटना और गया में झुलसे लोग
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : प्रदेश में अचानक से मौसम का मिजाज बेहद सख्त हो चला है। पिछले 2 दिनों में पारा तेजी से ऊपर चढ़ा है और 4 डिग्री तक की उछाल पिछले 48 घंटे में दर्ज की गई है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। बिहार में सबसे ज्यादा गर्म गया शहर रहा। गया में अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक के गया का पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर जा पहुंचा है। पटना में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है जबकि भागलपुर में अधिकतम तापमान मंगलवार को 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में 32 डिग्री और वाल्मीकिनगर में 36 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह में अभी पारा और ऊपर जाएगा। पूर्वी हवा का प्रवाह होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी महसूस होगी। बिहार में इस वक्त दो तरफा हवाओं का प्रवाह जारी है। राज्य के उत्तरी हिस्से में पुरवा का प्रभाव है तो वहीं दक्षिणी भाग में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है। अगले 24 घंटे में इसकी रफ्तार में तेजी आने की संभावना है।