ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गर्मी की छुट्टी के बाद कल से खुल जाएंगे बिहार के सभी सरकारी स्कूल, जानिए स्कूलों का नया समय..

PATNA: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद 15 जून से बिहार के सभी सरकारी स्कूल खुल जायेंगे. इस बीच सरकार के निर्देश के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए जिला स्तर पर स्कूलों का समय निर्ध

गर्मी की छुट्टी के बाद कल से खुल जाएंगे बिहार के सभी सरकारी स्कूल, जानिए स्कूलों का नया समय..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद 15 जून से बिहार के सभी सरकारी स्कूल खुल जायेंगे. इस बीच सरकार के निर्देश के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए जिला स्तर पर स्कूलों का समय निर्धारित किया जा रहा है.पटना जिले में आने वाले 30 जून तक स्कूल संचालित करने का समय बदलकर 6.30 से 10.45 बजे तक कर दिया गया है. वहीं मध्याह्न भोजन प्राथमिक विद्यालयों में 10.45 बजे तक बच्चों को दिया जाएगा. राज्य सरकार के आदेश के बाद 15 जून से सभी सरकारी स्कूल खोल दिए जाएंगे.


फिलहाल राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भीषण गर्मी की कहर जारी है. ऐसे में सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी स्कूल का संचालन सुबह में कराने का निर्णय लिया है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राज्‍य में मानसून का असर दिख सकता है. अगर मानसून सही तरीके से अपना असर दिखाता है, तो मौसम के मिजाज में थोड़ी राहत की उम्‍मीद रहेगी और लोगों को भी गर्मी से आराम मिलेगा. मौसम में सुधार होने के बाद स्‍कूलों के समय को पुनर्निर्धारित किया जा सकता है.


केंद्रीय विद्यालय की गर्मी की छ्ट्टी देश भर में 17 जून को खत्म हो जाएगी, यानी की सभी केंद्रीय विद्यालय 18  जून से खोल दिए जाएंगे. इसके लिए सभी स्कूलों के प्राचार्यों को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी ओर से  निर्देश दे दिया है. वहीं दूसरी ओर पटना के सभी निजी स्‍कूल भी एक-एक कर खुलने लगे हैं तो कुछ स्‍कूल अगले एक हफ्ते के दौरान खुल जाएंगे. पटना में प्रशासन की ओर से जारी ताजा आदेश में स्कूलों के नए समय का जिक्र नहीं किया गया है. फिलहाल गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों को भी सुबह के समय ही शिफ्ट किया गया है.

टैग्स