ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने की मदद

PATNA : आर्थिक रूप से कमजोर गरीब महिलाओं को समाज सेवी संस्था चेंज ए लाइफ की ओर से कंबल का वितरण किया गया. मानव सेवा के क्षेत्र में मिसाल स्थापित करने वाली चेंज ए लाइफ की

गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने की मदद
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  आर्थिक रूप से कमजोर गरीब महिलाओं को समाज सेवी संस्था चेंज ए लाइफ की ओर से कंबल का वितरण किया गया. मानव सेवा के क्षेत्र में मिसाल स्थापित करने वाली चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने ठंड में गरीबों की मदद की और उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में उन्हें काफी ख़ुशी मिलती है. गरीबों की सेवा करना ही उनकी रूचि है.


समाज सेवी संस्था चेंज ए लाइफ की ओर से राजधानी के दीदारगंज गंज स्थित शिवा पोलीटयूब में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए हजारों गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. क्रिशमश डे के ख़ास अवसर पर हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद कर इस संस्था की फाउंडर और चेयरमैन पुष्पा सिंह ने कहा कि वे महिलाओं के लिये एक मिशाल हैं. वे गरीबों की सेवा को इंसानियत के हित में किया गया एक सरहनीय प्रयास मानती है. लोगों की जरुरत को देखते हुये रात्रि में शहर के उन इलाको में भी घूम-घूम कर कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया, जो इन कंबल के वास्तविक हकदार हैं.


गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने की मदद


चेयरमैन पुष्पा सिंह ने अपने संस्था चेंज ए लाइफ के बारे में बताया कि यह संस्था संस्था सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछडे लोगो के लिए कार्य करता है. यहां महिलाओं को मुफ्त में  नृत्य, संगीत, सिलाई, ब्यूटीशियन और रेलवे, बैंकिंग जैसे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कराई जाती है. कोर्स पूरा होने के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन या उनके जरूरत के अनुसार से उन्हें काम भी दिया जाता है.


गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने की मदद


आपको बता दें कि कंबल वितरण कार्यक्रम से लाभान्वित होने वाले गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. उनके चेहरे पर सुकून दिख रहा था कि अब उन्हें भी इस सर्द रात में इन कम्बलों के सहारे कड़ाके की ठण्ड से थोड़ी राहत मिलेगी. इस मौके पर संस्था की प्रेसिडेंट संशय सिंह, सेक्रेट्री वत्सला सिंह, सदस्य प्रतिभा सिंह और प्रीति भी उपस्थित थे. 


गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, चेंज ए लाइफ की निदेशक पुष्पा सिंह ने की मदद