ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे युवक को लोगों ने डूबने से बचाया, कलश स्थापना के लिए गंगा नदी से जल भरने गये थे दोनों

PATNA CITY: खुसरूपुर के आदिलपुर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो युवक गंगा नदी में डूब गये। नदी में डूब रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरा युवक

गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे युवक को लोगों ने डूबने से बचाया, कलश स्थापना के लिए गंगा नदी से जल भरने गये थे दोनों
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: खुसरूपुर के आदिलपुर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो युवक गंगा नदी में डूब गये। नदी में डूब रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरा युवक रजनीश कुमार नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। लापता रजनीश का अब तक पता नहीं चल पाया है।


 मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि नवरात्र पूजा को लेकर कलश स्थापना के लिए दोनों युवक गंगा नदी से जल लाने गये हुए थे। लेकिन तभी दोनों अचानक गंगा नदी में डूबने लगे। 


घाट पर मौजूद लोगों की नजर नदी में डूब रहे युवकों पर पड़ी जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों ने एक युवक को डूबने से बचा लिया और उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन दूसरे युवक को बचा पाने में लोग असफल रहे और रजनीश की नदी में डूबने से मौत हो गयी। अब तक उसके शव को बरामद नहीं किया जा सका है। फिलहाल उसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। 


इस दौरान खुसरूपुर थाना के आदिलपुर घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवक के परिजनों को जब इस बात का पता चला वे आनन-फानन में आदिलपुर घाट पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फिलहाल शव की तलाश में जुट गये हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता