ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना: घर से टाइपिंग क्सास के लिए निकली युवती ने गंगा में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : घर से टाइपिंग क्लास के लिए निकली 22 साल की युवती ने गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान जक्कनपुर इलाके के रहने वाली अलीशा के रुप में की गई है. उसका शव पीरबहोर थाना इलाके के कृष्णा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : घर से टाइपिंग क्लास के लिए निकली 22 साल की युवती ने गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान जक्कनपुर इलाके के रहने वाली अलीशा के रुप में की गई है. उसका शव पीरबहोर थाना इलाके के कृष्णा घाट गंगा नदी में मिला है. 

पुलिस ने घाट के पास से ही उसका मोबाइल भी बरामद किया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद युवती के परिजनों को शव सौंप दिया है. पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक परिजनों ने बयान दर्ज नहीं कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

युवति के परिजनों ने बताया कि अलीशा राज रोज की तरह गुरुवार को चार बजे घर से टाइपिंग क्लास के लिए निकली थी. लेकिन रोज की तरह शाम के 7 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसको कॉल किया. पर उससे बात नहीं हो सकी. कुछ ही देर बाद पुलिस ने घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद परिजन गंगा घाट पहुंचे और आसपास की लोगों की मदद से उसका शव गंगा से निकाला गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.