ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

गांधी जयंती के मौके पर राजधानी के गांधी मैदान में होगा हल्ला बोल, मुखिया बढ़ाएंगे नीतीश और मोदी की टेंशन

PATNA : बिहार के ग्राम पंचायत के मुखिया ने राज्य और केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश मुखिया संघ के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश और मोदी स

गांधी जयंती के मौके पर राजधानी के गांधी मैदान में होगा हल्ला बोल, मुखिया बढ़ाएंगे नीतीश और मोदी की टेंशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के ग्राम पंचायत के मुखिया ने राज्य और केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश मुखिया संघ के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश और मोदी सरकार के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया है।


दरअसल, प्रदेश मुखिया संघ ने यह फैसला किया है कि वह अपनी 19 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करेगा। इसके आलावा गांधी मैदान में महापंचायत के बाद आंदोलन मुखिया केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री विकास सिंह बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का भी घेराव करेंगे। प्रदेश मुखिया संघ की  पटना के दारोगा राय पथ में हुई राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। 


वहीं, मुखिया संघ के नेता ने बताया कि, पहले चरण में प्रखंड एवं जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया गया। इसके बाद सभी दलों के नेताओं, विधायकों एवं विधान पार्षदों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के प्रति समर्थन मांगा गया। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों का पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख, सरपंच एवं ग्राम कचहरी पंचों का भी समर्थन मिल रहा है। पूरे राज्य के पंचायती राज संस्थाओं में कामकाज ठप है। इसके बावजूद सरकार हमपर ध्यान नहीं दे रही है। 


आपको बताते चलें कि,मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण का काम पंचायतों से लेकर अन्य एजेंसियों को सौंप दिया है। दूसरी एजेंसियां इन कार्यों को संपन्न कराने में असफल रही है। वित्त आयोगों की अनुशंसा पर मिलने वाली राशि में भी अनवरत कटौती की जा रही है। ग्राम सभा को प्राप्त अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। प्रदेश मुखिया संघ ने शुक्रवार को अपनी 19 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।