ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

पटना में FundsIndia Private Wealth की 29वीं शाखा का शुभारंभ, CEO श्रीनिवास मेनडु ने किया उद्घाटन

पटना में FundsIndia Private Wealth की 29वीं शाखा का शुभारंभ CEO श्रीनिवास मेनडु ने किया। किदवईपुरी स्थित इस नई शाखा के खुलने से बिहार के निवेशकों को म्यूचुअल फंड, वेल्थ मैनेजमेंट, टैक्स प्लानिंग और वित्तीय सलाह जैसी सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। FundsIndia Private Wealth की पटना शाखा का भव्य शुभारंभ कंपनी के CEO श्रीनिवास मेनडु ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पटना Market Director, Bihar Jharkhand राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कंपनी का नया कार्यालय उर्मिला अरुण आर्केड, तीसरी मंजिल, किदवईपुरी, इनकम टैक्स गोलंबर के नजदीक स्थित है। पटना में यह कंपनी की 29वीं शाखा है।




बताते चलें कि इस मौके पर कंपनी के CEO श्रीनिवास मेनडु ने कहा कि पटना में शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य बिहार के निवेशकों तक बेहतर वित्तीय सेवाएं और वेल्थ मैनेजमेंट की सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कंपनी निवेशकों की जरूरत, जोखिम क्षमता और भविष्य के आर्थिक लक्ष्यों के अनुसार निवेश की रणनीति बनाने में मदद करती है। पटना में नई शाखा खुलने से बिहार के निवेशकों को निवेश योजना, टैक्स प्लानिंग और लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण जैसी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।




आपको बता दें कि FundsIndia Private Wealth की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। कंपनी म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, बॉन्ड, ETF, बीमा, रियल एस्टेट और अन्य वित्तीय उत्पादों के माध्यम से निवेशकों को वेल्थ मैनेजमेंट यानी संपत्ति प्रबंधन की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में यह 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का प्रबंधन कर रही है। इसकी खासियत डिजिटल तकनीक और वित्तीय विशेषज्ञों की सलाह के माध्यम से ग्राहकों की जरूरत, जोखिम क्षमता और भविष्य के आर्थिक लक्ष्यों के अनुसार निवेश रणनीति तैयार करना है।




पटना में नई शाखा खुलने से बिहार के निवेशकों को आधुनिक वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। कंपनी का उद्देश्य लोगों को बेहतर वित्तीय योजना, निवेश के सही विकल्प, टैक्स प्लानिंग और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के प्रति जागरूक करना है। इस नई शुरुआत से पटना और आसपास के क्षेत्रों में निवेश एवं वित्तीय सलाहकार सेवाओं को एक नया विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता