ब्रेकिंग
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगापटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगा

Patna University Election Result : 107 साल बाद पटना यूनिवर्सिटी पर लड़कियों का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर ABVP की मैथिली का कब्जा; सलोनी ने भी मारी बाजी

Patna University Election Result : पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों का दबदबा दिख रहा है। सलोनी राज महासचिव पद पर जीत गई हैं। उन्हें 4274 वोट मिले।

Patna University Election Result
Patna University Election Result
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों का दबदबा रहा। सलोनी राज महासचिव पद पर जीत गई हैं। उन्हें 4274 वोट मिले, शुरुआत से ही वो बढ़त बनाए हुई थीं। सेंट्रल पैनल के 5 में से 3 पदों पर महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पटना विवि के 107 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने यहां अध्यक्ष पद पर  बाजी मारी है। 


मैथिली को 3524 वोट मिले। दूसरे स्थान पर NSUI के मनोरंजन राजा रहे। मनोरंजन को 2921 वोट मिले। मैथिली ने 603 वोट से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर तीसरे स्थान पर छात्र RJD की प्रियंका कुमारी को 1047 वोट मिले। ऐसे में मैथिली के जीतने के बाद ABVP कार्यकर्ताओं का जोश हाई दिखा। रात में कैंपस में नारे लगे- 'सब पर भारी है ये भारत की नारी है।'


वहीं, महासचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने जीत दर्ज की है। सलोनी को 4271 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहित सिंह ने जीत हासिल की। 


इससे पहले 45.20% मतदान के साथ चुनाव संपन्न हुआ। कुल 8625 वोट पड़े, जबकि वोटों की संख्या 19059 थी। पिछले छात्र संघ चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी कम मतदान हुआ है। बात अगर कॉलेज के क्रम में वोटिंग की करें तो सबसे ज्यादा वोटिंग पटना साइंस कॉलेज में 63.30 फीसदी और हुई है। सबसे कम कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट में 17.69 फीसदी वोट पड़े।