ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

फिर पलट गये नीतीश, आखिरी नहीं था 2020 का चुनाव, बोले- मेरी बात को ठीक से सुनियेगा, ऐसा मैं हर चुनाव में बोलता हूं

PATNA: 2020 को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार फिर पलट गये हैं. नीतीश ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-“मेरी बात को ठीक से सुनियेगा. ऐसा मैं हर चुनाव में बोलता रहता ह

फिर पलट गये नीतीश, आखिरी नहीं था 2020 का चुनाव, बोले- मेरी बात को ठीक से सुनियेगा, ऐसा मैं हर चुनाव में बोलता हूं
First Bihar
2 मिनट

PATNA: 2020 को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार फिर पलट गये हैं. नीतीश ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-“मेरी बात को ठीक से सुनियेगा. ऐसा मैं हर चुनाव में बोलता रहता हूं. अंत भला तो सब भला.”


फिर पलटे नीतीश
नीतीश कुमार आज प्रेस कांफ्रेंस करने बैठे. मीडिया ने पूछा कि उन्होंने कहा था कि ये आखिरी चुनाव था. क्या इस बात पर कायम हैं. नीतीश कुमार ने कहा “वो आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना. बात समझ गये न. हम हर अंतिम चुनावी सभा में ये बात बोलते रहे हैं. अंत भला तो सब भला. अगर देखियेगा. उसका पीछे का देखियेगा, आगे का देखियेगा. कुल मिलाकर देखियेगा. तब एक बात है.“


जाहिर है नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव नहीं था. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को वो भाषण सही से सुनने की नसीहत दे दी, जिसमें उन्होंने आखिरी चुनाव होने की बात कही थी.


क्या कहा था नीतीश ने
नीतीश कुमार ने 5 नवंबर को पूर्णिया के धमदाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था“आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और परसो चुनाव है. और ये मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.“


चुनाव प्रचार खत्म होने के दिन नीतीश के इस भाषण से बिहार में भारी सियासी हंगामा खड़ा हो गया था. भाषण देकर नीतीश चुप बैठ गये थे. लेकिन उनकी पार्टी की सफाई आयी थी. जेडीयू नेताओं ने कहा था कि नीतीश राजनीति से सन्यास नहीं ले रहे हैं.

टैग्स