ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

तेजप्रताप–ऐश्वर्या का रिश्ता : बहू ससुराल में रहने को अब भी तैयार, फिर मिलेंगे दोनों

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या के बीच रिश्ता बचाने की आखिरी पहल होती दिख रही है। दोनों की काउंसलिंग कल यानी मंगलवार

तेजप्रताप–ऐश्वर्या का रिश्ता : बहू ससुराल में रहने को अब भी तैयार, फिर मिलेंगे दोनों
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या के बीच रिश्ता बचाने की आखिरी पहल होती दिख रही है। दोनों की काउंसलिंग कल यानी मंगलवार को पटना हाई कोर्ट में हुई थी और हाई कोर्ट में हुई काउंसलिंग के बाद जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लालू की बहू ऐश्वर्या अपने ससुराल में रहने के लिए तैयार हैं। ऐश्वर्या ने काउंसलिंग के दौरान यह कहा है कि उन्हें पति और ससुराल के साथ रहने में कोई परेशानी नहीं है, जबकि लालू के बेटे तेजप्रताप ने सिरे से इस बात को खारिज कर दिया है। तेज प्रताप ने कहा है कि मुझे ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना है। इस मामले में अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह के मुताबिक के दोनों पक्षों की बात कोर्ट में विस्तार पूर्वक सुनी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले हम चाहते हैं कि आप लोग अपने वकीलों के साथ बैठकर कोई आपसी सहमति का रास्ता निकालें। 


तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता बचाए जाने को लेकर अब अगली पहल 4 जुलाई को होगी। 4 जुलाई को चंद्रिका राय और राबड़ी देवी की मौजूदगी में सेटलमेंट का प्रयास होगा। पटना जू के गेस्ट हाउस में 6 बजे दोनों आपसी सहमति से सेटलमेंट का प्रयास करेंगे। 4 जुलाई को शाम 6 बजे पटना जू में जो सेटलमेंट मीटिंग होगी उस दौरान ऐश्वर्या और तेजप्रताप भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि हाईकोर्ट में भी ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के साथ पहुंची थी जबकि तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ कोर्ट गए थे। 


मंगलवार को हाईकोर्ट में करीब 45 मिनट की काउंसिलिंग के बाद तेजप्रताप और ऐशवर्या दोनों कोर्ट से बाहर आए। लेकिन मीडिया से बचते हुए दिखे। मीडिया से कोई बातचीत किए बिना अपनी अपनी अलग कार में सवार होकर कुछ महीने बाद ही तेज प्रताप न्यायालय से चले गए। 12 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी। पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दे दिया था।

टैग्स