ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Budget : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 5 वां दिन, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार; हंगामेदार होगा सत्र

BIHAR BUDGET SESSION : आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही के हंगामेदार होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि सदन में आज क्या होगा ?

Bihar news
Bihar budget
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR BUDGET SESSION : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। नीतीश सरकार की ओर से 3 मार्च को पेश किए गए बजट पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा।


वहीं वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के तृतीय अनुपूरक बजट भी वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में पेश करेंगे। ऐसे में आज भी सदन की कार्यवाही के हंगामेदार होने के आसार हैं।


वहीं, विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी। प्रश्न काल में आज कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से संबंधित प्रश्न सदस्य पूछेंगे। जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे।


जबकि, शून्य काल और फिर ध्यानकर्षण भी होगा। ध्यानाकर्षण में भी सदस्यों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का मंत्री विस्तृत रूप से उत्तर देंगे। भोजन अवकाश के बाद 2 बजे से आज दूसरे दिन भी वित्तीय वर्ष 2025 -26 के 317000 करोड़ के बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सरकार की ओर से उत्तर देंगे। वहीं वित्तीय वर्ष 2024 -25 के तृतीय अनुपूरक बजट को भी सदन में आज रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तृतीय अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखेंगे।


इधर, विपक्षी सदस्यों की ओर से बजट सत्र में लगातार सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है। विशेष कर बजट को लेकर आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल के सदस्य लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आरक्षण और नौकरी रोजगार जैसे मुद्दों को भी पक्ष के तरफ से लगातार उठाया जा रहा है।