ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

BIHAR NEWS : फेमस बिल्डर का शव नाले से बरामद, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध बिल्डर शब्बीर आजम का शव देर शाम नाले से बरामद हुआ। वह

BIHAR NEWS : फेमस बिल्डर का शव नाले से बरामद, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध बिल्डर शब्बीर आजम का शव देर शाम नाले से बरामद हुआ। वह अपने प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर दोपहर में गए थे जहां वह अचानक लापता हो गए। उनके कर्मचारियों ने उनकी तलाश की और उनका शव नाले में पाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की सच्चाई का पता चल सके।


घटना के बारे में बताया जाता है कि नोहसा निवासी पिनाइकल ग्रुप के मालिक शब्बीर आजम अपने एक बड़े प्रोजेक्ट के निमार्ण स्थल पर दोपहर में गये थे।निमार्ण कार्य का जायजा लेते हुए टहल रहे थे कि अचानक से लापता हो गये। कुछ देर बाद उनके कर्मचारी ने पास के नाला के पास मोबाइल देखा। मोबाइल कंपनी के मालिक का था। इसके बाद कर्मचारी उनकी खोज करने लगे, तब देखा की शव नाले में पड़ा है।


वहीं एक अन्य घटना में जहानाबाद के डेढ़सैया गांव में अपने मायके आई एक महिला को उसके पति ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला खुशबू देवी की शादी दो साल पूर्व पटना के गौरीचक निवासी बबलू से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति बबलू का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया था। दो माह पूर्व खुशबू अपने तीन माह के बच्चे के साथ मायके आ गई थी, जहां अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।