ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पूर्व DGP एसके सिंघल को सरकार ने दी नई जिम्मेवारी, सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

PATNA: विवादों में रहे बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को सरकार ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन

पूर्व DGP एसके सिंघल को सरकार ने दी नई जिम्मेवारी, सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विवादों में रहे बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को सरकार ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बिहार सरकार ने तीन वर्षों के लिए एस के सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष के एस द्विवेदी का कार्यकाल आने वाले 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। के एस द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।


पिछले साल 19 दिसंबर को बिहार के तत्कालीन डीजीपी एस के सिंघल सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया था। रिटायरमेंट के अंतिम दिनों में तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल के ऊपर कई आरोप भी लगे थे। पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने का मामला सामने आने के बाद सरकार की खूब फजीहत हुई थी। हालांकि, अब सरकार ने एसके सिंघल को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेवारी सौंप दिया है।


पूर्व DGP एसके सिंघल को सरकार ने दी नई जिम्मेवारी, सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए