ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: विधायकों की खरीद-फरोख्त केस में बड़ी कार्रवाई, EOU के सामने भागीरथी देवी और दिलीप राय ने दी पूरी जानकारी; बढ़ सकती है इनकी टेंशन

Bihar News : नीतीश सरकार के विश्वासमत के दौरान विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच जारी है। भाजपा और जदयू विधायकों सहित कई से पूछताछ की गई है

 विधायक खरीद फरोख्त
विधायक खरीद फरोख्त
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : नीतीश सरकार के विश्वासमत के दौरान विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच जारी है। भाजपा और जदयू विधायकों सहित कई से पूछताछ की गई है और उनके बयानों में विरोधाभास पाया गया है। कई विधायकों के मोबाइल फोन बंद थे जिससे संदेह और बढ़ गया है। जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसकी जांच चल रही है। अब इसको लेकर जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक अब इस मामले में EOU की कार्रवाई तेज हो गई। 


जानकारी के अनुसार, नीतीश सरकार के विश्वासमत के दौरान विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच जारी है। इस मामले में कोतवाली थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर करवाई हो रही हैं। इस मामले में फिलहाल विधायक भागीरथी देवी और दिलीप राय EOU के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया है। इस बात की जानकारी खुद एडीजी नैयार हसनैन खान ने दी है। 


सोमवार को इस मामले में रामनगर की भाजपा विधायक भागीरथी देवी से पूछताछ की गई तो बुधवार को सुरसंड से जदयू विधायक दिलीप राय से ईओयू ने पूछताछ की। इसके पूर्व भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव, पूर्व विधायक बीमा भारती से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा विधायकों के अंगरक्षकों से भी अलग पूछताछ हुई है।


आपको बताते चलें कि,मधुबनी के हरलाखी से जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने इस मामले में फरवरी 2024 में पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जदयू विधायक ने महागठबंधन के पाले में आने के लिए प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था।