ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : बिजली बिल जमा करने पर मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट, जानें किन शर्तों का करना होगा पालन

PATNA : बिहार में बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब उपभोज्ताओं को बिजली बिल जमा करते समय विशेष डिस्काउंट मिल सकेगा. यह डिस्काउंट पूरे तीन फीसदी का होगा. इसके अलावा ये सु

बिहार : बिजली बिल जमा करने पर मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट, जानें किन शर्तों का करना होगा पालन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब उपभोज्ताओं को बिजली बिल जमा करते समय विशेष डिस्काउंट मिल सकेगा. यह डिस्काउंट पूरे तीन फीसदी का होगा. इसके अलावा ये सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए है जो स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. बिजली कंपनी ने शनिवार रात से इस सुविधा का शुभारंभ कर दिया है. कोरोना काल में इस छूट का लाभ उन्हें मिल सकेगा जो ऑनलाइन बिल जमा करेंगे.


जानकरी के अनुसार, बिजली कंपनी के द्वारा दी जा रही तीन फीसदी की छूट में एक और शर्त उपभोक्ताओं के लिए रखी गई है. इस छूट का लाभ वैसे उपभोक्ताओं को ही मिलेगा जो एडवांस बिल जमा करेंगे. यदि बिल की राशि माइनस में चली जाती है तो इसका लाभ उन्हें नहीं मिल सकेगा. हालांकि उपभोक्ताओं को बिल में इस छूट का जिक्र नहीं दिखेगा. लेकिन उन्हें इसका लाभ बिल जमा करने के दौरान जरुर मिलेगा.


बताया जा रहा है कि इसपर अभी काम चल रहा है और जल्द ही उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ भी मिलना शुरु हो जाएगा. पोस्टपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही डेढ से ढ़ाई फीसदी छूट का लाभ मिलता रहेगा. बता दें कि पटना शहर के अधिकतर अपार्टमेंट में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है. कोरोनाकाल के इस दौर में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मीटर लगाने का काम अभी रोक दिया गया है.


राज्य में पहले चरण में 23.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर करीब 1826.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कीमत की वसूली उपभोक्ताओं से किश्तों में की जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. इस संबंध में राज्य सरकार के विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का निर्णय हुआ.

टैग्स